diwali horizontal

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 को लेकर किसानों में उत्साह, वैज्ञानिकों संग संवाद में दिए उपयोगी सुझाव

0 73

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 को लेकर किसानों में उत्साह, वैज्ञानिकों संग संवाद में दिए उपयोगी सुझाव

वाराणसी/हरदोई: विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 को लेकर किसानों में उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुरुवार को वाराणसी जनपद के पिंडरा विकासखंड के ग्राम पिंडरा में आयोजित कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और किसानों को लाभकारी खेती के लिए बाजार आधारित उत्पादन तथा फसल प्रसंस्करण के महत्व पर बल दिया।
राज्य मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं जैसे बीज वितरण, कृषि यंत्र योजना, पीएम कुसुम योजना आदि का लाभ उठाकर खेती की लागत कम करें और लाभ में बढ़ोतरी करें। उन्होंने किसानों को नवाचार और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी और कहा कि कृषि में लाभ तभी बढ़ेगा जब किसान अनुसंधान से जुड़े रहेंगे और बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुसार खेती करेंगे।
इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, कृषि विज्ञान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से संवाद किया।उधर, हरदोई जनपद के भरखनी विकासखंड स्थित ग्राम पाण्डेयपुर में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने आयोजित कृषक-वैज्ञानिक संवाद में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती, श्री अन्न के उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिकों से मिलकर नवीन शोध और प्रजातियों की जानकारी लें और अपने खेतों में प्रयोग करें। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।प्रदेशभर में इस अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 75 जनपदों में कुल 6075 से अधिक स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में लगभग 9,60,000 किसान भाग ले चुके हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि आगामी दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ेगी क्योंकि किसानों में वैज्ञानिक खेती के प्रति रुचि और जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.