diwali horizontal

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण के दिये गये निर्देश

0 84

 

 

बहराइच । शासन के निर्देश के क्रम में किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने किसानों को सुझाव दिया कि आप की जो भी जायज समस्याएं है उसे लिखित रूप से सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध कराये ताकि सम्बन्धित विभागों से समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जा सके। सीडीओ ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसान दिवस के दौरान मौजूद किसानों द्वारा मौखिक रूप से जो समस्याएं उठायी गयी है समस्याओं का समयबद्धता के साथ गुणवत्ता पूर्वक आगामी किसान दिवस से पूर्व निस्तारण कर आख्या उप निदेशक कृषि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान सीडीओ ने उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही को किसान दिवस में उपस्थित किसानों से बिन्दुवार अपनी समस्याएं रखने को कहा गया। बैठक में उपस्थित किसानों द्वारा राजकीय नलकूप, विद्युत, सहकारिता एवं गन्ना विभाग विशेषकर चिलवरिया चीनीमिल के गन्ना मूल्य बकाया भुगतान से सम्बन्धित समस्याएं बतायी गयी। बैठक में डीडी एग्री ने बताया कि जनपद में 29 कृषक उत्पादक संगठन गठित कराये गये है तथा उनका विवरण यूपी शक्ति पोर्टल पर पंजीकृत करा दिया गया है। उक्त पंजीकृत पोर्टल पर जनपद के कृषक उत्पादक संगठनों को अपनी उपज का रूपान्तरण कर उसकी बिक्री आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। बैठक के दौरान जिला खाद एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने उपस्थित किसानों को अवगत कराया कि खरीफ में अपनी उपज का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराकर विक्रय किया जा सकेगा। खरीफ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मक्का फसल को भी खरीदने का निर्णय लिया है। जिससे जनपद के किसानों को मक्का फसल को निर्धारित मूल्य पर विक्रय कर लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि अपनी उपज का भुगतान समय से प्राप्त करने के लिए अपना बैंक खाता एनसीपीआई पोर्टल पर अपडेट कराये। बैठक के दौरान सचिव मण्डी परिषद बहराइच धनन्जय सिंह ने किसानों को बताया कि मण्डी विभाग द्वारा मण्डी भाव का पोर्टल लांच किया गया है किसान भाई इस पोर्टल से विभिन्न मण्डीयों के भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि मण्डी द्वारा जैविक खेती का प्रमाणीकरण भी किया जाता है।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान दिवस के दौरान किसानों द्वारा नलकूप, विद्युत, गन्ना, सिचाई आदि से सम्बन्धित जो समस्याओं के बारे में बताया गया है उसे अगले किसान दिवस से पहले गुणवत्तापरक निस्तारण कर आख्या डीडी एग्री कल्चर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने किसानों विशेषकर कृषक उत्पादक संगठनों को कुछ नया करके आगे बढ़ना होगा। उन्होंने सलाह दिया कि कृषक उत्पादक संगठन एक अच्छे उद्यमी बनकर अच्छा लाभ अर्जित कर अपने आस-पास के किसानों को लाभान्वित कर सकते है। एफपीओ एक कम्पनी का आकार है शुरूआती दौर में दो-चार वर्षो तक समस्याएं आ सकती है परन्तु समस्याओं का निदान धीरे-धीरे हो सकेगा। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि देश की आजादी से पूर्व मारूति सुजुकी कम्पनी, टाटा स्टील्स आदि कम्पनियां खोली गयी थी परन्तु 75 वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी वे कम्पनियां आज भी अपना अच्छा कारोबार कर रही है। जनपद के कृषक उत्पादक संगठनों से अपेक्षा है कि वे अपना कोई उत्पाद का कारोबार प्रारम्भ कर अपनी भी एक कम्पनी खड़ी कर लाभान्वित हो। इस अवसर पर शिवा एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि. घसियारीपुरा शहर बहराइच के उद्यमी निदेशक अमित कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं डीडी एग्री कल्चर के समक्ष काला नमक चावल, अरहर की दाल की पैकिंग व सब्जी मशाला में विक्रय हेतु किसान दिवस में उपस्थित समस्त किसानों के समक्ष लांच किया। इसी प्रकार सीडीओ ने कहा कि जनपद के अन्य कृषक उत्पादक संगठनों को भी आगे आकर अपना उद्यम तैयार करना होगा। जिससे उनकी तथा उनसे जुड़े सभी किसानों की आमदनी अत्यधिक बढ़ सके। बैठक के दौरान किसानों द्वारा चीनीमिल चिलवारिया के गन्ना भुगतान की समस्या उठायी गयी इस पर जिला गन्नाधिकारी द्वारा बताया गया कि बकाया गन्ना भुगतान के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चीनीमिल चिलवारिया को गन्ना आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या को लिखित रूप से अवगत कराये ताकि शासन स्तर से समस्या का न्यायोचित समाधान कराया जा सके।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.के. सचान, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश मौर्या, सिचाई विभाग के अमरनाथ पाण्डेय, प्रशान्त गौतम एवं सरयू न.ख. नानपारा के विनय कुमार, विजेता कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य डा जितेन्द्र कुमार सिंह एवं नलकूप नहर विद्युत विभाग के सहायक अभि., अवर अभि. सहित सैकड़ो प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.