diwali horizontal

लेखपाल की धमकी के बाद किसान की हार्टअटैक से मौत गलती से खेत में जला दी थी पराली

0 177

गृह स्वामी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम

बाराबंकी :  किसान की एक छोटी सी गलती की वजह से लेखपाल बना किसान की मौत का सबब। किसान की मौत से क्षेत्र मे आक्रोश व्याप्त है। खेत में पराली जलाने की सूचना पर हल्का लेखपाल ने बुजुर्ग किसान को दी कार्यवाही करने की धमकी। किसान की हुई मौत सूत्रों एवं परिजनों से पता चला कि किसान प्रदीप सिंह ने बीते गुरूवार को अपने खेत की पराली जला दी जिसकी सूचना गांव वालों ने हलके के लेखपाल को दी।लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने मौके पर जाकर पराली जलाने का वीडियो और फोटो ले लिया और इसकी सूचना किसान प्रदीप सिंह को देते हुए कार्यवाही की बात कही। किसान सहम गया और अगले दिन शुक्रवार को प्रधान के साथ किसान प्रदीप सिंह लेखपाल से मिलने तहसील पहुंचे तो लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने कार्यवाही से बचने के लिए कहा कि खेत में जुताई करा दो और इसकी सूचना एसडीएम को भी है

कार्यवाही का डर भी दिखाया।किसान लेखपाल की बाते सुनकर सहमा हुआ प्रधान के साथ घर आया और परिजनों के मुताबिक वह थोड़ी देर घर में गुमसुम-सा बैठा रहा और अचानक उसके सीने मे दर्द होने लगी।दहशत में आये किसान को पड़ा हार्ट अटैक, परिजन ने हालत खराब देखकर आनन-फानन में पास के बीएचएल स्थित अस्पताल ले जाने लगे लेकिन किसान प्रदीप सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

किसान की मौत से घर में मचा कोहराम। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वही यह पूरा मामला जानने के बाद लेखपाल के हाथ-पैर फूल गए और लेखपाल अपने आप को बेगुनाह बता रहे हैं। लेखपाल भले ही अपने आपको बेगुनाह मान रहा हो सच्चाई ये है कि लेखपाल मुर्तक किसान को ब्लेक मैन करने की कोशिश कर रहा था जब बात नहीं बनी तो किसान परेशान हो गया जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस प्रशासन भी सकते में है। सपा ने किसान के आश्रितों को एक करोड़ की मुआवजा देने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.