diwali horizontal

किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मुंडवाया सिर

0 181

मनाया प्रशासन का दसवां व तेरहवी

 

बाराबंकी :  धन तौलाई को लेकर किसानों का प्रशासन के खिलाफ धरना जारी है। लगातार धरना जारी होने के बाद भी प्रशासन किसानों की सुध नहीं ले रही है। जिसके बाद बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने सिर मुड़वाकर जिला प्रशासन का तेरही दसव मनाया, आपको बता दें कि भेटौरा लखन के सरकारी धान क्रय केंद्र पर बिचैलियों के धान खरीदने को लेकर भारतीय किसान यूनियन गुट के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली पर धान लादकर करीब 16 दिन से धरना प्रदर्शन दे रहे थे उनका आरोप था कि सरकारी धान क्रय केंद्र पर बिचैलियों का धान खरीदा जा रहा था

 

जिसका विरोध प्रदर्शन करने पर आए दिन धमकियां दी जाती थी लेकिन उसके बावजूद भी हम लोग कड़ाके की ठंड में बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन 16 दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी कर्मचारी हालचाल तक लेने नहीं आया जिससे यह बात साफ है कि बाराबंकी जनपद में जिला प्रशासन मर चुका है जिनकी आत्मा की शांति के लिए तेरही संस्कार का आयोजन किया गया है। ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके, हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से जिला प्रशासन किसानों को गिरी नजरों से देख रहा है उसमें सुधार लाएं अन्यथा आने वाले समय में मौके की सरकार को काफी ज्यादा नुकसान हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.