diwali horizontal

किसानों ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी

0 165

 

बांगरमऊ,उन्नाव :  नगर की सरकारी गल्ला मंडी पर स्थित विपणन शाखा केंद्र पर मक्का एवं धान खरीद में किसानों से केंद्र प्रभारी द्वारा मनमाने ढंग से खरीदारी किए जाने को लेकर किसानों ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और क्रय केंद्र पर चल रहे भ्रष्टाचार के खुले आरोप लगाए। सरकारी गल्ला मंडी में स्थित विपणन शाखा के धान एवं मक्का की सरकारी खरीद क्रय केंद्र पर बीते एक सप्ताह से अधिक किसानों की मक्का की दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली लगी खड़ी हैं किसान भीषण ठंड में अपनी मक्का की रखवाली कर रहे हैं मंगलवार देर शाम बाहर से आए कई ट्रालियों की खरीदारी किए जाने पर किसानों ने आपत्ति उठाई अपना दल एस पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल के नेतृत्व में आपत्ति की तो केंद्र प्रभारी से इनकी गरमा गरम बहस हो गई इसके बाद नाराज किसानों ने मंडी में ही जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजने का निर्णय लिया

किसानों का आरोप है कि इस क्रय केंद्र पर सुविधा शुल्क न देने वाले किसानों की मक्का कम खरीदी जाती है। जबकि सुविधा शुल्क के आधार पर व्यापारियों द्वारा बेची जाने वाली मक्का एवं धान तुरंत खरीद लिया जाता है इन किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार भी करती हैं और मक्का और धान की मनमाने ढंग से खरीदारी कर रही हैं जिसकी शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी व सक्षम अधिकारी को दिया जा चुका है जिसका अभी तक कोई समाधान नही हुआ हैं।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.