diwali horizontal

अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा रहा दुधमुंहे बच्चे की तालिबान से हिफाजत के लिए पिता

0 87

अफगानिस्तान : मौत का मैदान बन चुका है। यहां लाशों की गिनती करना और क्रूरता की कहानी लिखना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं-पुरुषों पर तो अत्याचार की खबरें सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब काबुल से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।  यह तस्वीर एक छोटे से बच्चे की है, जिसको बचाने के लिए अफगानी पिता, अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा रहा है और तारों के ऊपर से बच्चे को अमेरिकी सैनिकों के पास पहुंचाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होते ही लोग इस बच्चे की सच्चाई जानने को बेताब हैं।  अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की है। उन्होंने बताया कि एक पिता ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए अमेरिकी सैनिकों से मदद मांगी थी। इसके बाद सैनिक उस बच्चे को नजदीकी अस्पताल नॉर्वेजियन ले गए और इलाज कराया।

जब जॉन किर्बी से पूछा गया कि वह बच्चा अब कहां है और किस हाल में है तो उन्होंने बताया कि अमेरिकी सैनिकों ने बच्चे का इलाज कराने के बाद उसके पिता को सौंप दिया था। अमेरिकी सैनिकों ने यहां इंसानियत दिखाई। उन्होंने कहा कि पिता को सौंपे जाने के बाद अब उन्हें यह जानकारी नहीं है कि बच्चा कहां पर है और किस हाल में है।  तालिबान का कब्जा होते ही अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अन्य देशों ने कवायद शुरू कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार नाटो देशों के अब तक 18 हजार से ज्यादा नागरिक बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं कई विदेशी नागरिक अभी भी काबुल व अन्य बड़े शहरों में फंसे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.