diwali horizontal

बोरे के गोदाम में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप  

0 175


आग ने अपार्टमेंट समेत दर्जनों घरों को अपनी चपेट में लिया 

कानपुर : हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़रिया मोहाल में गगन प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक बड़े बोरे के गोदाम में बुधवार शाम पांच बजे भीषण आग गई। अचानक उठी लपटों को देख स्थानीय लोग घबरा गए और अफरातफरी मच गयी। इस भयावह आग ने चंद मिनटों में अपार्टमेंट समेत दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया था।इस बीच राहत की बात ये रही कि घरों में फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि आग बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां लगाई गई हैं किंतु अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

दमकल की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी 

 पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरबंश मोहाल के गड़रिया मोहाल में बग्गड़ साहू और अशोक साहू के बोरे का गोदाम है। यह गोदाम काफी बड़ा है और शाम को करीब पांच बजे गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके चलते बोरा गोदाम के बगल में स्थित गगन प्लाजा अपार्टमेंट में रहने वाले करीब आठ परिवार और आस.पड़ोस के करीब आधा दर्जन परिवार अपने-अपने घरों में फंस गए। स्थानीय लोगों ने जब आग बढ़ती देखी तो इन लोगों को किसी तरह घरों से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आग कई घरों के अंदर भी पहुंच गई थी। जिससे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है।

समाचार लिखे जाने तक दमकल की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैंए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग बुझाने के प्रयास में कई लोगों के मामूली रूप से झुलसे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.