diwali horizontal

पुराने लखनऊ में ज्वेलर्स की दुकान में लगी भीषण आग

0 164

आग के ज़द में आई ज्वेलरी की खूबसूरत दुकान जलकर भी स्वाहा

लखनऊ : पुराने लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में स्थित टुंडे कबाबी की दुकान के सामने बनी एक ज्वेलरी शॉप में रविवार की रात अचानक भीषण आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । आग लगने की सूचना पाकर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया । भीषण आग की जद में आई ज्वैलरी शॉप में लगी आग को फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बुझा दिया । आग लगने से किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है । बताया जा रहा है कि चौक स्थित टुंडे कबाबी की दुकान के सामने शाह मारूफ खान की आर के ज्वेलर्स के नाम से जेवरात की दुकान है।

रविवार की रात शेख मारूफ की दुकान बंद हो चुकी थी तभी रात करीब 10:30 बजे अचानक उनकी दुकान से लोगों ने धुआं निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी इससे पहले कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में आर के ज्वेलर्स में रखा सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया। इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह के अनुसार आर के ज्वेलर्स की दुकान में आग लगने से दुकान का फर्नीचर और एसी जला है उन्होंने बताया कि दुकान में जेवरात नहीं थे ।

आर के ज्वेलर्स जेवरात की दुकानों में खूबसूरत दुकान मानी जाती थी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो ना समझा जा रहा है हालांकि पुलिस के अनुसार दुकान में जेवरात नहीं थे लेकिन फिर भी आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की बात कहीं जा रही है । आग लगने से किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है। आर के ज्वेलर्स जिस स्थान पर है उस स्थान पर ज्यादातर भीड़भाड़ रहती है माना जा रहा है कि आग लगने की यह घटना अगर दिन के समय होती तो हादसा बड़ा हो सकता था क्योंकि आग की जद में दुकान रात में आई इसलिए आसपास की सभी दुकानें बंद थी और वहां पर भीड़ भी नहीं थी इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.