diwali horizontal

सफाई कर्मी से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर

0 202

नीलमथा निवासी नागेंद्र पर मारपीट करने का आरोप, कैन्ट थाने में केस दर्ज

लखनऊ  : कोरोना काल के बीच साफ-सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ आये दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इसी सफाई अभियान में लगे कर्मचारी के साथ नीलमथा निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव ने मारपीट की। अब नागेंद्र के खिलाफ नगर निगम ने एफआईआर दर्ज करा दिया है

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के मुताबिक नागेंद्र शाही नूर कॉलोनी नीलमथा में रहते हैं। उन्होंने ही नगर निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट किया था। नगर आयुक्त ने इसे संज्ञान लिया तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था

जिसके चलते अपर नगर आयुक्त अमित कुमार तथा अर्चना द्विवेदी ने कैंट थाने में आरोपी नागेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.