diwali horizontal

लक्खा सिधाना सहित 22 पर एफआईआर दर्ज

0 199

 किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा भड़काने वालों पर एक्शन शुरू

नई दिल्ली  :   गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव में दिल्ली पुलिस को भी निशाना बनाया गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस हिंसा को लेकर जांच तेज कर दी है। सेंट्रल दिल्ली में हुई हिंसा में गैंगस्टर व एक्टिविस्ट लक्खा सदाना की भूमिका की जांच की जा रही है। कुछ किसानों का दावा है कि हिंसा को लक्खा सिधाना ने भी भड़काया था। इस बीच कुछ दिन पहले का लक्खा सिधाना का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पंजाब के एक गांव में लोगों को भड़का रहा है कि 26 जनवरी को दिल्ली में बड़ी से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों और लोगों की भीड़ को लेकर पहुंचना होगा तभी सरकार उनके सामने झुकेगी।

साथ ही वीडियो में लक्खा सिधाना मीडियाकर्मियों को भी धमका रहा है कि वो उसके खिलाफ इस तरह की खबरें और प्रचार ना करें कि उसने युवाओं को भड़काया है। वीडियो इसी महीने 17 जनवरी का है। बता दें कि पूर्व गैंगस्टर और अब खुद को समाजसेवी बताने वाले लक्खा सिधाना के खिलाफ पंजाब में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती जैसे अपराध शामिल हैं। साथ ही लक्खा पर आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों में कई साल की सजा भी काट चुका है।

दिल्ली ट्रैक्टर मार्च की तो दिल्ली में दिनभर चारों तरफ बवाल और झड़पें होती रहीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ऐसा उत्पात मचेगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मगर हकीकत तो यही है कि 26 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने ऐसा बवाल काटा, जिसकी गूंज काफी समय तक सुनाई देगी। ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में 86 पुलिसकर्मी समेत 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है और अब तक 22 एफआईआर दर्ज की हैं। दिल्ली के 6 जिलों में दर्ज की गई इन एफआईआर में बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और हथियार लूटने जैसी धाराएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि अभी और एफआईआर दर्ज की जाएंगी। दिल्ली की सीमाओं मसलन सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से शुरू हुआ ट्रैक्टर परेड हिंसा, झड़प और बवाल के बीच लाल किला पर पहुंचकर खत्म हुआ। आईटीओ में कल किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में आईपी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात प्रदर्शनकारियों समेत उस किसान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसकी ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.