diwali horizontal

बसंत कुंज योजना में अवैध कब्जेदारों पर होगी FIR

0 101

बसंत कुंज योजना में अवैध कब्जेदारों पर होगी FIR

Divisional Commissioner Dr. Roshan Jacob Lucknow,Inspected:लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बसंत कुंज योजना (सेक्टर ए) की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। मौके पर पहुंचीं मंडलायुक्त ने पाया कि भूमाफिया द्वारा गिट्टी और मोरंग डालकर LDA की जमीन पर कब्जा कर किया। उन्होंने अफसरों को अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. जैकब ने निर्देश दिए कि पुलिस और एलडीए की संयुक्त टीम बनाकर इस जमीन को अपने स्वामित्व में लिया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के तत्काल एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए।

जिसमें से ज्यादातर कब्जेदारों को मुआवजा भी मिल चुका है। इसके बावजूद कब्जा हटाया नहीं गया है। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस भूमि को खाली कराकर उसे आवंटियों को सुपुर्द किया जाए।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.