diwali horizontal

हज़रतगंज गोखले मार्ग पर सिटी हाउस में लगी आग

0 88

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज क्षेत्र शहर को एक अलग पहचान दिलाता है लेकिन यहां की पुराने मार्केट सुरक्षा मांगों को अनदेखी का चल रहे हैं बीते 1 साल में 14 आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं अभी एक दिन पहले प्रिंस मार्केट में आग लगी थी। अब गोखले मार्ग स्थित सिटी हाउस में आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला हजरतगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आज सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर करीब 25 मिनट में पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.