diwali horizontal

फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखो का माल जलकर ख़ाक   

0 172


कानपुर : फजलगंज थाना क्षेत्र में बनी रुपानी फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने 112 नम्बर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को  दी। जानकारी मिलते ही फजलगंज थाने का फोर्स व फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। वहीं फायर बिग्रेड कर्मियों ने करीब एक घण्टें की कड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग से लाखों का  नुकसान हुआ हैं।

विजय नगर निवासी लक्ष्मणदास की फजलगंज में रुपानी ·के नाम से चप्पल बनाने की  फैक्ट्री हैं। लक्ष्मणदास ने बताया कि रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री मैनेजर फैक्ट्री खोल·कर कर्मचारियों से काम करवा रहें थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे इलेक्ट्रानिक पैनल से शार्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। कर्मचारियों ने वहां रखी रबड़ का पैकेट उठाकर बाहर फेंका और 112 नम्बर डायल ·कर घटना की  जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही फजलगंज थाने का फोर्स व  फायर बिग्रेड की  कई गाड़िया मौके पर पहुंची। वहीं फायर बिग्रेड कर्मियों ने ·करीब एक घंटे की ·कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।

वहीं फैक्ट्री मालिक ने बताया कि,आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। अगर समय रहते पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके  पर नहीं पहुंचती तो आग से काफी नुकसान हो जाता और आग आस पास की  फैक्ट्री को  भी अपनी चपेट में ले लेती। फजलगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह बताई गई हैं। कोई जन हानि नहीं हुई हैं। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.