diwali horizontal

बेसहारा मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए जलाई आग

0 131

मलिहाबाद,लखनऊ : बेसहारा मवेशियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए बीडीओ संस्कृता मिश्रा ने कर्मचारियों को निर्देश देकर सभी गौ आश्रय केंद्रों पर आग का प्रबंध करवाया है। तथा पशु विभाग के डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि गौवंशो की लगातार देख भाल करते रहे। बतातें चलें कि इलाके के पशु आश्रय केंद्रों पर बेसहारा मवेशी पल रहे है। गौवंशो की देखभाल खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में सचिव और पशु चिकित्सको द्वारा की जा रही है। मलिहाबाद बीडीओ संस्कृता मिश्रा ने कर्मचारियों को  निर्देश दिए हैं कि वह पशु आश्रय केंद्रों पर गोवंशों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए जूट के बोरे और आग जलाकर मवेशियों की हिफाजत करें।

 

जिसपर पशु आश्रय केंद्रों पर आग का प्रबंध करवाया गया है। तथा गौशाला में सभी गायों की स्वास्थ की देखभाल के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की गठित टीम बेसहारा जानवरो की समय समय पर देखभाल कर रही है। क्षेत्र के खड़ौहा ग्राम सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या गौशालाओं पर नही है। सोमवार को एडीओ पंचायत ने कसमण्डी खुर्द, दौलतपुर, खड़ौहा गोशाला का निरीक्षण किया जहाँ पर सभी सुविधाएं पूर्ण मिली। खंड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने बताया कि गोशाला की देखभाल में बजट की कोई भी कमी नही है। गोवंशों के चारा,पानी, दाना और ठंडक से बचाव सहित सभी गौशालाओं में आग जलाने के लिए निर्देशित किया गया है सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण है

Leave A Reply

Your email address will not be published.