diwali horizontal

मोहर्रम के संवेदनशील मौके पर पुराने लखनऊ में दो गुटों में फायरिंग।

0 401

मोहर्रम के संवेदनशील मौके पर पुराने लखनऊ में दो गुटों में फायरिंग।

Lucknow Firing News:लखनऊ के नक्खास इलाके में युवकों पर कई राउंड फायरिंग की गई। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसका बदला लेने के लिए बदमाशों ने युवक को घेरकर हमला किया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकमंडी मौलवीगंज निवासी रहमान पुत्र मोहम्मद तारीक शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अपने साथी नदीम, असद के साथ नक्खास तिराहे की तरफ जा रहा था।

 

रहमान ने बताया कि नक्खास तिराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे फैज खान, तालिब, इरफान और सपा नेता हलीम रास्ते में रोककर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

 

जब रहमान बचने के लिए भागा तो असलहा लहराते हुए पीछे से दौड़ा लिया। इस पर उसके साथियों ने शोर मचाया तो भीड़ इकठ्ठा हो गई। तभी पीछे से हकीम ने चिल्लाया कि गोली मार दो जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.