diwali horizontal

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त जारी, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दी बधाई।

0 30

प्रेस नोट

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त जारी, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दी बधाई।

लखनऊ, 16 मार्च 2026: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री के शर्मा ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में

आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में मा. मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में ₹900 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण के अवसर पर सभी लाभार्थियों को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े लाभार्थियों ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर पात्र गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

हर पात्र को मिलेगा आवास: ए.के. शर्मा

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें भी शीघ्र ही इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र परिवार आवास की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

डबल इंजन सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का भाव पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर जरूरतमंद को आवास, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि सभी नागरिक सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.