diwali horizontal

मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्ण पर्व मनाने की दी सलाह

0 53

मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्ण पर्व मनाने की दी सलाह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।अपने संदेश में मंत्री ने आम जनमानस से अपील की कि वे दीपावली को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी समृद्धि, संस्कृति और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। डॉ. निषाद ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि यह पर्व सुरक्षित और हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से मनाया जाए, ताकि सभी का जीवन प्रकाश, खुशहाली और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.