
त्रिवेदीगंज बाराबंकी : नसबंदी कैंप में कोरोना पाज़िटिव महिलाएं मिलने से हड़कंप मच गया । जिसके बाद नसबंदी कैंप को निरस्त करना पड़ा। ताजा मामला समुदायिक स्वास्थ केंद्र त्रिवेदीगंज का है जहां पर नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें नसबंदी कराने आईं महिलाओं की जब कोरोना जांच करवाई गई तो 5 महिलाओं की रिपोर्ट पाज़िटिव पाई गई।
जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हड़कंप मच गया। और नसबंदी कैंप को निरस्त करना पड़ा। जिसमें एक महिला रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र व एक महिला हैदरगढ़ क्षेत्र व तीन महिलाएं त्रिवेदीगंज क्षेत्र की निवासी है। सभी कोरोना पाज़िटिव महिलाओं को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉण् महमूद खान ने बताया कि कोराेना पाज़िटिव सभी महिलाओं को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है और अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।