diwali horizontal

पांच लोगों पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप

0 168

 

ऊँचाहार/रायबरेली :  कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर में मकान निर्माण कर रहे एक युवक ने कुछ लोगों पर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी धीरेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वो अपनी भूमि गाटा संख्या  पर मकान निर्माण कर रहा था जिस पर पांच अलग अलग लोगों द्वारा मामले की शिकायत अधिकारियों से की जा रही

जबकि भूमि का चिन्हांकन भी हो चुका है और शिकायतकर्ता मौके पर आये भी नहीं है।उसके बाद भी फर्जी तरीके से शिकायत करके मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.