diwali horizontal

सहायक संभागीय परिवाहन कार्यालय में भी हुआ झंडा रोहण

0 130

 

सुल्तानपुर : आज जहा पूरा देश आजादी के बाद अपना 72वा गणतंत्र दिवस मना रहा है।जिले की पुलिस लाइन में झंडा रोहण बाद परेड सलामी हुई,जिले के सभी सरकारी कार्यालयों पर झंडा रोहण किया गया।उसी कड़ी में आज ए.आर.टी.ओ प्रशासन माला बाजपेई की अगुवाई में सहायक संभागीय परिवाहन विभाग के कार्यालय में भी झंडा रोहण किया गया। झण्डा रोहण बाद मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान सुरक्षा व सड़क सुरक्षा की शपथ भी ली। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने झंडा रोहण करने के बाद सभी को शपथ दिलाई,अपने संविधान की रक्षा करते हुए सड़क के नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई, बिना हेलमेट गाड़ी ना चलाने,चार पहिया वाहन को बिना सीटबेल्ट ना चलाने,नशे के हालातों में चाहे 2 पहिया हो या 4  पहिया वाहन ना चलाने,बिना ड्राविंग लाइसेंस के गाड़ी ना चलाने, ट्रैफिक नियमो के पालन के साथ गाड़ी चलाने आदि नियमो की शपथ दिलाने के साथ साथ कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क की अनिवार्यता* व उसकी अहमियत को बताई,कोविड19 की वैक्सीन आने के बावजूद मास्क की अनिवार्यता ना भूलने की बजाय कही,

 

बताते चले कि बीते सप्ताह सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट के सामने *जिलाधिकारी रविश गुप्ता,पुलिस कप्तान डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, नगर चेयरमैन बबिता जायसवाल,एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने फीता काट के किया था। नागरिकों जागरूक करने के जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमो को बताया था। उक्त कार्यक्रम में भी *एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने सड़क सुरक्षा नियमो की शपथ सभी को दिलाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.