diwali horizontal

फ्लिपकार्ट ने आर्थिक प्रगति की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत  करने के लिए हस्तशिल्प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद (एचसीएसएससी)  के साथ की साझेदारी

0 106
भारतीय कारीगरों, बुनकरों और शिल्पियों को राष्ट्रीय बाज़ार तक पहुंच में सक्षम बनाने के लिए फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम के तहत् समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
दिल्‍ली: भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने भारतीय कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्प निर्माताओं को बाज़ार तक पहुंच, प्रशिक्षण एवं इन्‍क्‍यूबेशन सहायता प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने के अपने राष्ट्रव्यापी प्रयासों को जारी रखने हेतु हस्‍तशिल्‍प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद (एचसीएसएससी) के साथ आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
हस्‍तशिल्‍प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद के सीईओ श्री कृष्ण कुमार और फ्लिपकार्ट समूह के मुख्‍य कॉर्पोरेट अफेयर्स अधिकारी श्री रजनीश कुमार के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
हस्‍तशिल्‍प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद (एचसीएसएससी) की स्थापना 2014 में दक्षता-आधारित प्रशिक्षण को सक्षम करके हस्तशिल्प एवं कालीन क्षेत्र को कुशल संसाधन प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। एचसीएसएससी के मिशन में हस्तशिल्प और कालीन क्षेत्र से संबंधित कौशल और मानकों का समग्र विकास शामिल है।
एमओयू पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए फ्लिपकार्ट समूह के मुख्‍य कॉर्पोरेट अफेयर्स अधिकारी श्री रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘हम लाखों स्थानीय व्यवसायों को ई-कॉमर्स अपनाने में मदद करके भारत के आर्थिक विकास की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित और प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास उन्हें अपने व्यवसाय को डिजिटल बनाने और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के माध्यम से विकास के अवसरों का पता लगाने में मदद करने पर केंद्रित है। कारीगरों, बुनकरों, शिल्पियों और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने के अपने संयुक्त मिशन    में हस्‍तशिल्‍प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद (एचसीएसएससी) के साथ सहयोग करके हमें खुशी है। फ्लिपकार्ट समर्थ पहल पूरे भारत में दस लाख से अधिक कारीगरों, बुनकरों और शिल्पियों की आजीविका को प्रभावित करके ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मानिर्भर भारत’ के सरकार के मिशन को आगे बढ़ा रही है।’’
2019 में शुरू किया गया फ्लिपकार्ट समर्थ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य देश भर के लाखों एमएसएमई, कारीगरों और वंचित समुदायों को ई-कॉमर्स के जरिए विकास के अवसरों से परिचित कराना है। यह कार्यक्रम वंचित घरेलू समुदायों और व्यवसायों के लिए एक स्थायी और समावेशी प्‍लेटफॉर्म विकसित करने और उन्हें बेहतर आजीविका के अवसरों के साथ सशक्त बनाने के उद्देश्य पर केंद्रित है। फ्लिपकार्ट समर्थ इन छोटे व्यवसायों को फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद करता है, जो समयबद्ध इन्‍क्‍यूबेशन, ऑनबोर्डिंग में मदद, मुफ्त कैटलॉगिंग, मार्केटिंग, अकाउंट मैनेजमेंट, व्यावसायिक अंतर्दृष्टि और वेयरहाउसिंग सहायता प्रदान करता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.