diwali horizontal

कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी

0 75

भारत : में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम होते हैं तो किसी रोज केस में इजाफा हो जाता है। बीते 24 घंटे में 33 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 308 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 32 हजार 198 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। केरल में पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 177 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में कोरोना की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन केरल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 33 हजार नए मरीजों में से केरल से ही 25 हजार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.