diwali horizontal

लखनऊ में छाई धुंध की चादर, दिल्ली की और से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी प्रदूषण

0 164

लखनऊ : राजधानी में वायु प्रदूषण नए रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। जैसा कि अंदेशा था बुधवार को प्रदूषण बेहद गंभीर हो गया। सुबह 11 बजे के करीब लालबाग क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़ कर 530 के अत्यंत खतरनाक स्तर पर जा पहुंचा। लालबाग ही नहीं तालकटोरा में भी एक्यूआई 366 और अलीगंज में 346 के स्तर में रिकॉर्ड हुआ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन प्रदूषण के लिहाज से और अधिक खतरनाक हो सकते हैं

दिल्ली की ओर से आने वाली पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं धुंध बढ़ाएंगी जिससे प्रदूषण का स्तर भी नए रिकॉर्ड कायम कर सकता है। सनद रहे बीते वर्ष नवंबर में एक यूआई 400 से अधिक रिकॉर्ड हुआ था बीते दो-तीन दिन से राजधानी में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते सुबह ओस की नन्हीं बूंदें वातावरण में मौजूद रहती हैं। इसमें प्रदूषित कण रुक कर धुंध (स्मॉग) बनाते हैं।

वायुमंडल में इसी धुंध के चलते प्रदूषित कण इकट्ठा होते रहते हैं जिससे हवा बेहद जहरीली हो रही है। नवंबर में प्रदूषण का बढ़ना अप्रत्याशित नहीं है हालांकि जिम्मेदार महकमों ने दावे किए थे कि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए तैयारी कर ली गई है। जमीनी हालात देखें तो जहां एक तरफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.