diwali horizontal

लखनऊ में 29 अगस्त से शुरू होगा फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025, उद्यमियों और युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

0 122

लखनऊ में 29 अगस्त से शुरू होगा फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025, उद्यमियों और युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025 का तीसरा संस्करण 29 अगस्त से 31 अगस्त तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन एसजी फूडीज़ इन्फोटेक एलएलपी द्वारा किया जा रहा है, जबकि फूड इंडस्ट्रीज़ वेलफेयर एसोसिएशन (FIWA) इसका सहयोग कर रही है। यह आयोजन भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा अनुमोदित है, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है।तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य खाद्य एवं बेकरी क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और स्थापित कंपनियों को एक ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपने नवीनतम उत्पाद, पैकेजिंग, तकनीक, मशीनरी और नवाचार प्रस्तुत कर सकें। एक्सपो का शुभारंभ 29 अगस्त की सुबह 11 बजे विशिष्ट अतिथियों और उद्योग जगत के दिग्गजों की मौजूदगी में होगा।
आयोजक डॉ. गिरीश गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी केवल उद्योग जगत के लिए ही नहीं, बल्कि लखनऊवासियों के लिए भी बेहद लाभकारी होगी। लखनऊ अपनी मेहमाननवाजी और खाद्य संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और इस आयोजन से शहर की पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इसमें खाद्य, बेकरी, पेय पदार्थ, पैकेजिंग और सहायक उद्योगों से देशभर के प्रमुख उद्यमी शामिल हो रहे हैं।इस आयोजन में MSME सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा ताकि छोटे उद्योगों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिल सके। इसके अलावा 30 अगस्त को शाम 7 बजे डैमसन प्लम होटल, लखनऊ में बी2बी नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उद्यमियों और निवेशकों को आपस में जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी इस एक्सपो की एक बड़ी विशेषता होंगे, जिससे युवाओं को उद्योग जगत से सीधे तौर पर जोड़ने का मौका मिलेगा।यह प्रदर्शनी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है और यह न केवल उद्योग के पेशेवरों व व्यवसायियों के लिए, बल्कि छात्रों और खाद्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.