diwali horizontal

देश की प्रगति के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार जरूरी है,कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुचाये।

0 111

इटावा(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस वर्कर कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल ठाकुर ने भरथना में स्थित राधास्वामी गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगो की कमर टूट गई है,पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर आदि के मूल्य आसमान छू रहे है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी देश भर में लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे है,कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को नेता व कार्यकर्ता जन जन तक पहुचाने का कार्य करें।समारोह को स्वेता मिश्रा व प्रतिमा वर्मा आदि ने भी संबोधित कर प्रदेश में आने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। इससे पहले मौजूद अतिथिगणों का कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कमला वर्मा, एआईसीडब्लूसी के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह,सुबोध मिश्रा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया, इस दौरान ब्रह्मा देवी,संध्या देवी,जैबुननिशा,शरबरी, श्याम सिंह,नारद,सत्यदेव,दीपू सिंह,राधे श्याम,चंदन व अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.