
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की होड़ लगी है। इसी कड़ी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण नेताओं की सपा में एंट्री हुई। इनकम टैक्स के पूर्व कमिश्नर शिव वचन और पूर्व विधायक भगेरु राम समाजवादी पार्टी में शामिल हुए
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का परिवार तेजी से बढ़ रहा है। लोग सपा से जुड़ रहे हैं। इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा। सपा मुखिया ने कहा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार हैं। किसान परेशान हैं सरकार बदलेगी तो किसानों की भलाई शुरू होगी। उन्होंने कहा प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पंचायत चुनाव में भाजपा ने गुंडागर्दी की। इस सरकार में जमीनों में कब्जा बड़े पैमाने में हो रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा इस सरकार का सबसे प्रिय काम शौचालय बनाना है। जैसे शौचालय बनाए वैसे ही एक्सप्रेस-वे बना रही सरकार। गाय के बहाने बड़ी लूट हो रही है। मां गंगा को धोखा दिया कहीं साफ नहीं हुई। एयरपोर्ट, बंदरगाह, आरक्षण की लूट हो रही है।
सपा मुखिया ने कहा राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर सरकार सियासत कर रही है। सरकार बताए अटलजी के नाम पर विवि बना? उन्होने कहा इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। स्मार्ट सिटी किसको मानें, ‘स्मार्ट सिटी के बहाने खुद स्मार्ट बन रहे हैं’। सरकार कूड़ा नहीं उठवा पा रही। नाले नहीं साफ कर पाए। नाले का पानी गोमती नदी में गिर रहा है।