diwali horizontal

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसानों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक

0 149

 

 

उन्नाव : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को हिलौली के गांव कुटीखेड़ा में किसानों के समर्थन में पूर्व विधायक उदयराज यादव के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली गई,किसान यात्रा 1 किलोमीटर तक चली उसके बाद थाना प्रभारी ने सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को होम अरेस्ट किया,सोमवार को हिलौली के गांव कुटीखेड़ा में पूर्व विधायक उदयराज यादव के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकाली गई,लगभग एक सैकड़ा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए हिलौली की ओर आ ही रहे थे कि तभी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने पूर्व विधायक उदयराज यादव को होम अरेस्ट कर लिया, विधायक शाम 5 बजे तक होम अरेस्ट रहे पूर्व विधायक उदयराज ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग का जो हवाला दिया जा रहा है

उसमें सरकार यह बताएं कि उसमें किन-किन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दोगुना किया गया है साथ ही किन किन फसलों में किसानों की आय दोगुनी हो पाई है युवजनसभा सभा के जिलाध्यक्ष आदिल खान ने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही हैं सही समय पर न तो किसानों को खाद,बीज उपलब्ध करा पा रही हैं,सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात तो करती हैं लेकिन वह सब हवा हवाई साबित हो रहा। इस दौरान गंगाप्रसाद भईया,वैभव यादव,राजीव सिंह,नियाज अहमद,जमीर खां नम्मू,रामकिशुन लोधी, ब्रजकिशोर पाल,आसिफ अली,जीतू दीक्षित,मनोज यादव सहित लगभग एक सैकड़ा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.