diwali horizontal

पूर्व मंत्री वाजपेयी के भांजे को मिला हिंदू महासभा में शामिल होने का न्यौता

0 185

भोपाल :  ग्वालियर में हिंदू महासभा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा को हिंदू महासभा में शामिल होने का न्यौता दिया है। हिंदू महासभा ने एक पत्र लिखकर अनूप मिश्रा को सौंपा और कहा कि – आप हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण कर हिंदू महासभा का नेतृत्व करें- हालांकि इस मुद्दे पर अब तक अनूप मिश्रा ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। हिंदू महासभा के इस पत्र के बाद मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा सकती है।

दरअसल, ग्वालियर की लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में व्यापारियों के विस्थापन को लेकर विक्रेताओं ने मंडी में ही धरना दे रहे व्यापारियों के विस्थापन को लेकर विक्रेताओं ने मंडी में ही धरना दे रहे व्यापारियों का समर्थन करने पहुंच गए, उन्होंने कहा कि सब्जी व्यापारियों को नई जगह पर शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए चाहिए इससे उनका नुकसान होगा। इसी दौरान हिंदू महासभा के नेता पहुंचे और उन्होंने भी सब्जी व्यापारियों के इस धरने का समर्थन करते हुए अनूप मिश्रा को हिंदू महासभा में शामिल होने का न्यौता दिया। अनूप मिश्रा बोले – मेरा तन भी हिंदू मेरा मन भी हिंदू – धरना स्थल पर हिंदू महासभा के नेताओं ने एक पत्र लिखकर अनूप मिश्रा को सौंपा और कहा कि आप हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण कर हिंदू महासभा का नेतृत्व करें, हालांकि इस मुद्दे पर अनूप मिश्रा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

जब हिंदू महासभा ज्वाहर करने को लेकर अनूप मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि – मेरा तन भी हिंदू मेरा मन भी हिंदू, उन्होंने कहा कि यह दलित, शोषित, पीडि़त और सर्वहारा वर्ग पर होने वाले अन्याय के लिए लड़ते रहेंगे लेकिन उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वे हिंदू महासभा में शामिल होंगे या नहीं। दरअसल, पिछले कई दिनों से अनूप मिश्रा अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सब्जी व्यापारियों के विस्थापन के चलते से पहले उन्होंने ठेला संचालकों के समर्थन में भी सड़क पर कुर्सी लगाकर धरना प्रदर्शन किया था। तो वहीं आज वह सब्जी व्यापारियों के समर्थन में लक्ष्मीगंज मंडी पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.