diwali horizontal

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत में सुधार नहीं, हालत स्थिर

0 136

 

लखनऊ : दिल्ली के आर्मी हास्पिटल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। रविवार सुबह अस्पताल प्रशासन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि अभी भी उनकी हालत में इम्प्रूवमेंट नहीं हुआ है। इससे पहले शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति की हालत अचानक कुछ बिगड़ गयी थी, हालांकि कुछ घण्टे बाद हालत स्थिर हो गई। बीते गुरुवार को डाक्टरों ने बताया था कि मुखर्जी के ऑक्सीजन लेवल में कुछ सुधार होने की जानकारी दी थी।
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की 10 अगस्त को आर्मी हास्पिटल में ब्रेन सर्जरी की गयी थी। उनके दिमाग में ब्लड क्लाॅट के चलते अचानक ऑपरेशन करना पड़ा था। मुखर्जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.