
लखनऊ : दुनियाभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस के कारण लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। दिन पर दिन हजारों लोग लगातार इस वायरस की चपेट में आ रहे है और अब भी ये सिलसिला जारी है। बता दें शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वसीम रिजवी ने कोरोना संक्रमण की जानकारी होने के बाद खुद को आईसोलेट कर लिया है
वसीम रिजवी ने बताया कि 15/09/20 को रामपुर के न्यायालय परिसर में अपने विरुद्ध चल रही जांच में सहयोग करने गये थे। वहां से लौटने के बाद घर पहुंचे तो यहां फुर्सत के पल में खाना बनाना शुरू किया। उन्होंने महसूस किया कि खाने के मसाले आदि की महक उन्हें नहीं आ रही है। पता चला कि उनकी सूंघने की शक्ति पूरी तरह चली गई है। इसके बाद लखनऊ के चरक अस्पताल में उन्होंने जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस पर उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा है जो लोग भी पिछले दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वो अपनी जांच करवा लें
बता दें इसके साथ ही वसीम रिजवी ने कट्टरपंथी मुलओं पर तंज कसते हुए कहा कि वो मेरे कोरोना संक्रमित होने पर खुश बिलकुल न होएं, हम कोरोना को हराकर जल्द ही वापस लौटेंगे। फिलहाल वसीम रिजवी घर में होम क्वारेंटाइन हो गए है
उन्होंने कहा कि अभी मुझे संक्रमण के दौरन सिर्फ सिर और पेट में दर्द है, सूंघने की शक्ति खत्म हो गई है, इसीलिए मैं अभी अस्पताल में डॉक्टरों की सलाह के बाद एडमिट नहीं हो रहा हूं। अगर आवश्यकता पड़ी तो भर्ती हो जाऊंगा।