diwali horizontal

कानपुर में पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल का निधन, आज सिद्धनाथ घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

0 79

कानपुर में पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल का निधन, आज सिद्धनाथ घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

Former State minister Prabhu Dayal Died:

अंतिम संस्कार आज सिद्धनाथ घाट पर होगा। जगईपुर के रहने वाले प्रभुदयाल के तीन बेटे वीर सिंह, बलवीर सिंह और रणवीर सिंह हैं। रणवीर यशोदानगर क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं।

वाई-ब्लॉक किदवईनगर निवासी पूर्व राज्य मंत्री और कानपुर देहात के सरवनखेड़ा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल सिंह का रविवार शाम निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

 

सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सिद्धनाथ घाट पर होगा। वह वर्ष 1977 में कानपुर देहात की सरवनखेड़ा सीट से जनता पार्टी की टिकट पर विधायक बने गए। इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव वर्ष 1989 में जनता दल की ओर से लड़ा।

इसमें भी उन्हें भारी मतों से विजय हासिल हुई। इसके बाद उन्हें सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री बनाया गया था। मूलरूप से जगईपुर के रहने वाले प्रभुदयाल के तीन बेटे वीर सिंह, बलवीर सिंह और रणवीर सिंह हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.