diwali horizontal

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कानपुर में शोक की लहर

0 42

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कानपुर में शोक की लहर

कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को लंबी अस्वस्थता के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कानपुर के कॉर्डियोलॉजी संस्थान में अंतिम सांस ली। उनके निधन को कांग्रेस पार्टी और कानपुर के राजनीतिक जगत के लिए गहरी क्षति माना जा रहा है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें पहले किदवई नगर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहाँ से उन्हें कॉर्डियोलॉजी संस्थान रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। वह 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार कानपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली और 2011 से 2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कानपुर की राजनीतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और कानपुर की जनता में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.