diwali horizontal

महमूदाबाद इलाके में बोलेरो और कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत

0 108

लखनऊ : कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं। जबकि चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है । एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है, जिसमें बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24) कार चालक की शिनाख्त कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह (35) उसकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) के रूप में हुई है बताया जाता है कि अजीत गोंडा से आ रहा था। वह सीतापुर स्थित विकास भवन में कर्मचारी भी होना बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.