
रायबरेली लकड़ी डालने के विवाद को लेकर सरिया लाठी-डंडे से हमला चार घायल।
रायबरेली: रायबरेली जनपद के सलोन थाना क्षेत्र में होलिका दहन में लकड़ी डालने का आरोप लगाते हुए दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे चार लोगों को गंभीर चोटे आई हैं

और तीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना रसूलपुर गांव की बताई गई है। पीड़ित अनिल ने बताया कि लकड़ी होलिका में किसी और ने डाली थी लेकिन जान से मारने की नीयत से इंद्राज दशरथ लाल विमलेश और मुन्ना ने उसके भाई प्रदीप को जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बचाने आए प्रदीप पप्पू और शोभऊ को भी बुरी तरह मारा पीटा। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।