diwali horizontal

लखनऊ वर्दीधारी दारोगा से मारपीट करने वाले चार अभियुक्त को हसनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 111

यूपी : राजधानी लखनऊ में लोग खाकी पर भी हाथ उठाने में संकोच नहीं कर रहे हैं लखनऊ में गुरुवार रात हल्की वाहन दुर्घटना में पीलीभीत से आए दारोगा पर दंबगों ने हमला बोल दिया उनके साथ मारपीट भी की इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी आरोपित माफी मांग रहे हैं।

लखनऊ में गुरुवार रात को हसनगंज थाना क्षेत्र के निरालानगर पुलिस चौकी के पास पीलीभीत से आए दारोगा विनोद कुमार के साथ अभद्रता तथा मारपीट की गई। तहजीब के लिए मशहूर शहर लखनऊ में वर्दी पहले दारोगा के साथ बेखौफ दबंगों की सरेआम गुंडई की। निरालानगर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर द रीजेंट्स होटल के बाहर कार की हल्की टक्कर के बाद दबंगों ने वर्दीधारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार को घेरकर उनके साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। दारोगा विनोद कुमार किसी आयोग के कागज लाने के सिलसिले लखनऊ में आये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.