diwali horizontal

ग्राम चैपाल में हुआ चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण

चैपाल में प्रमुख रहा पेंशन, किसान सम्मान निधि, शौचालय व नाली का मुद्दा

0 118

ग्राम चैपाल से नदारद रहे राजस्व, बिजली और नलकूप विभाग के अधिकारी

बांदा। शासन के निर्देश पर गांव-गांव ग्राम चैपालों का आयोजित करके प्रमुख समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। शासन ने सभी विभागों के जिम्मेदारों को ग्राम चैपाल में उपस्थित रहने और लोगों की समस्याएं सुन कर उनका मौके पर निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि गांव की छोटी छोटी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके और लोगों को मुख्यालय तक भागदौड़ न करनी पड़े।
ग्राम चैपाल अभियान के क्रम में महुआ विकास खंड के पतौरा गांव स्थित पंचायत भवन सभागार में चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विनीता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया। गांव की चैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियांे, कर्मचारियों ने शिरकत करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराया। हालांकि शासन के सख्त निर्देश के बाद भी राजस्व, विद्युत और नलकूप विभाग के जिम्मेदार चैपाल में उपस्थित नहीं हुए। चैपाल में करीब एक दर्जन समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शेष समस्याएं संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गईं। चैपाल में ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, विधवा, वृद्धा पेंशन, शौचालय निर्माण और नाली आदि की समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई। बैठक में सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी शेफाली मिश्रा, जिला प्रोवेशन अधिकारी अलका शुक्ला समेत कई विभागों के प्रतिनिधि और करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.