diwali horizontal

सोलर बैटरियों और इनवर्टर की चोरी में शामिल चार शातिर चोर गिरफ्तार, निगोहां पुलिस ने किया बड़ा खुलासा रायबरेली के रहने वाले हैं सभी आरोपी, लखनऊ के उदयपुर गांव से की थी चोरी

0 81

सोलर बैटरियों और इनवर्टर की चोरी में शामिल चार शातिर चोर गिरफ्तार, निगोहां पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
रायबरेली के रहने वाले हैं सभी आरोपी, लखनऊ के उदयपुर गांव से की थी चोरी

लखनऊ: कमिश्नरेट लखनऊ की निगोहां पुलिस ने सोलर बैटरियों और इनवर्टर चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो महंगी सोलर बैटरियां और दो इनवर्टर बरामद किए हैं। चोरी की यह वारदात लखनऊ के ग्राम उदयपुर स्थित एक पानी की टंकी पर लगाई गई सोलर व्यवस्था से अंजाम दी गई थी।थाना निगोहां क्षेत्र में रहने वाले बिहार निवासी वादी सुदर्शन कुमार ने 15 मई को तहरीर देकर बताया था कि ग्राम उदयपुर की पानी टंकी से दो सोलर बैटरियां और एक इनवर्टर चोरी हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 84/2025 धारा 305ए/331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक चन्दन कुमार यादव व आनन्द प्रताप सिंह मय हमराही कांस्टेबलों के साथ छानबीन में जुटी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने 16 मई को सुबह 10.30 बजे निगोहां-नगराम रोड से मीरकनगर की ओर जाने वाले रास्ते से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में अरदीप कुमार यादव (33), अभिषेक वर्मा (21), राज मोहन वर्मा (22) और दीप प्रकाश चौधरी (22) शामिल हैं, जो सभी रायबरेली जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी गई दो सफेद रंग की सोलर बैटरियां बरामद की गई हैं, जिन पर “HPL पावर सिस्टम लिमिटेड जेल वर्ल्डा” अंकित है। इसके अलावा एक STATCON-ENERGIAA कंपनी का 2KVA/24VMPPT BASED INVERTER और एक अन्य इनवर्टर (सीरियल नंबर 23DOO208AO) भी बरामद किया गया है।थाना निगोहां की इस सफलता को अपराध नियंत्रण के तहत की जा रही निरंतर कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है। गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्दन कुमार यादव, उपनिरीक्षक आनन्द प्रताप सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल राज करन शामिल रहे।फिलहाल चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। निगोहां पुलिस की तत्परता से इलाके में जनता के बीच सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.