diwali horizontal

चटोरी गली में आतिशबाजी विवाद पर मारपीट, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

0 65

चटोरी गली में आतिशबाजी विवाद पर मारपीट, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी के थाना गौतमपल्ली क्षेत्र स्थित चटोरी गली के पीछे रिवर फ्रंट इलाके में आतिशबाजी के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दीपावली पर्व के बाद हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर 112 टीम और थाना गौतमपल्ली की पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की और झगड़े में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात को चटोरी गली के पीछे रिवर फ्रंट पर कुछ युवक आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाना गौतमपल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिन्हित कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रशांत पुत्र अवधेश कुमार मिश्रा, निवासी बी-7, अहिल्या बाई नगर, कल्याणपुर पश्चिम, थाना गुडम्बा, लखनऊ (24 वर्ष), दीपक वर्मा पुत्र आशाराम वर्मा, निवासी 57, सीमांत नगर, कल्याणपुर पश्चिम, थाना गुडम्बा, लखनऊ (28 वर्ष), शुभम सिंह पुत्र यमुना सिंह, निवासी साईं दाता रोड, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ (25 वर्ष) तथा राहुल यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी आर्य नगर कॉलोनी, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ (27 वर्ष) शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्णपाल, उपनिरीक्षक दिलीप, महिला उपनिरीक्षक विपिन सिंह और कांस्टेबल सचिन शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने के लिए एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.