
आईआरसीटीसी मैं जालसाज द्वारा जालसाजी
लखनऊ:जालसाज ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें, अफसरों को भेजे फर्जी मेल एक साइबर जालसाज ने आईआरसीटीसी की ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी शिकायत दर्ज करवाई है

वो रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा था मामले में गोमती नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है साइबर जालसाज ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक व ऑफिशियल ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी शिकायत दर्ज करा दी मामले में आईआरसीटीसी कार्यालय में तैनात पद व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने गोमतीनगर थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई हैनवनीत ने आरोपी पर आईआरसीटीसी की गोपनीयता भी भंग करने का प्रयास का आरोप लगाया हैनवनीत कुमार के मुताबिक, बीते 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism Iko@irctc.com का जालसाज ने दुरुपयोग किया