diwali horizontal

मेडिकल कॉलेज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की  धोखाधड़ी, तफ्तीश शुरू।

0 92

मेडिकल कॉलेज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की  धोखाधड़ी, तफ्तीश शुरू।

 

यू पी Live: इब्राहिमपुर के मुकुंदपुर कोल्हुआ चंद्रकांत के मुताबिक वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। नवंबर 2023 में उनकी मुलाकात अलीगंज के अलहद्दापुर निवासी अजहरुद्दीन से हुई। अजहरुद्दीन ने चंद्रकांत से उसकी एमए पास पत्नी रीता देवी को राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चपरासी की नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके लिए सात लाख रुपये की डिमांड की। नौकरी नहीं दिलाने पर रुपये वापस करने की बात कही। चंद्रकांत अजहरुद्दीन के झांसे में आ गया।

 

इसके बाद अलग-अलग समय में अजहरुद्दीन को ऑनलाइन माध्यम से तीन लाख 83 हजार 700 रुपये दिए। इसके अलावा जनसेवा केंद्र के माध्यम से एक लाख रुपये और एक लाख 70 हजार रुपये नकद दे दिए। कई माह बीत जाने के बाद नौकरी नहीं लगी तो चंद्रकांत ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर चपरासी की नौकरी के बारे में जानकारी ली तो उसे पता चला की इस प्रकार का कोई भर्ती नहीं निकली ही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.