diwali horizontal

लखनऊ में वर्किंग-वीजा के नाम पर 90 लाख की बड़ी ठगी

0 73

लखनऊ में वर्किंग-वीजा के नाम पर 90 लाख की बड़ी ठगी:

Lucknow Crime News:लखनऊ के विकासनगर थाने में वर्किंग वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगों ने तमिलनाडु के नौ लोगों से 90 लाख रुपए ठगे हैं। ठगों ने सोशल मीडिया पर अपने विकास नगर आफिस का एड्रेस देकर वर्किंग वीजा दिलाने का दावा किया था।

यहां पहुंचे पीड़ितों से रुपए लेकर वीजा और सर्बिया का एयर टिकट दिया। बाद में अचानक एयर टिकट कैंसिल होने पर ठगी की जानकारी हुई। पुलिस कमिश्नर के आदेस पर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों का कहना है कि वीजा के लिए योगेश और गोकुलेश्वर ने वीजा के लिए सबसे पासपोर्ट लिए। उसके बाद अप्रैल 2024 में दस लाख रुपए सबने मिलकर दिए। उसके बाद जल्द ही कागज तैयार कराने की बात कही। लखनऊ से तमिलनाडु पहुंचने के कुछ दिन बाद ही वीजा आने की बात कही। साथ ही बकाया 80 लाख रुपए मांगे।

जहां दोनों ने पैसे लेने के साथ वीजा दिए गए। साथ की फ्लाइट टिकट भी दिए गए। वहीं, फ्लाइट पकड़ने से पहले ही टिकट कैंसिल हो गए। साथ ही योगेश और गोकुलेश्वर ने फोन पर बात न करके मोबाइल बंद कर लिए। जब वीजा के विषय में जानकारी करने पर सामने आया कि सब फर्जी हैं। तमिलनाडु पुदुक्कोटई निवासी धर्मराज ने पुलिस को बताया कि विदेश में नौकरी के लिए इंटरनेट पर जानकारी जुटा रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक विदेश में नौकरी दिलाने वाली कंपनी के विषय में जानकारी हुई।

संपर्क करने पर लखनऊ विकास नगर निवासी योगेश यादव से बात हुई। उसने वर्क वीजा और विदेश में नौकरी दिलाने का दावा किया। इस दौरान उसके दोस्त गोकुलेश्वर बेहेरा भी लाइन पर था। सर्बिया के वर्क वीजा और फ्लाइट टिकट के बदले दस लाख रुपए की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.