diwali horizontal

गोमती नगर विस्तार में जालसाज सआदतगंज में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

गोसाईगंज और मोहनलालगंज पुलिस को भी मिली सफलता

0 128
लखनऊ । अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आज गोमती नगर विस्तार, सहादतगंज, गोसाईगंज और मोहनलालगंज पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जालसाजी के मुकदमे में आरोपी बनाए गए मिर्जापुर के रहने वाले राजकुमार सिंह को आज गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । आरोप है कि राजकुमार सिंह ने एहसास फाउंडेशन संस्थान में रहते हुए इस संस्था को कूट रचित फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने की साजिश रची थी। साजिश से पर्दा फाश होने के बाद संस्थान के सचिव संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था लंबे समय तक चली जांच के बाद आज आखिरकार राजकुमार सिंह गिरफ्तार कर लिया गया । उधर सहादतगंज पुलिस के द्वारा एक महिला के द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मुकदमे के आरोपी सहादतगंज के नूरबाड़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले कैफ़ अली को गिरफ्तार कर लिया गया है इंस्पेक्टर सआदतगंज ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कैफ़ अली उसे नाका स्थित एक होटल में ले गया था जहां उसने उसके साथ दुराचार किया था। इसके अलावा गोसाईगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों बेगरियामऊ गोसाईगंज के रहने वाले अमित कुमार और अतुल यादव को गिरफ्तार कर 10 ऐड लोहे के एंगल बरामद किए हैं जिसका मुकदमा मिथिलेश नाम के व्यक्ति के द्वारा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा मोहनलालगंज पुलिस ने तीन चोरों ग्राम मऊ मोहनलालगंज के रहने वाले शंकर पासी, शिवम सिंह और बुद्धि को गिरफ्तार कर चोरी की दो बैटरियां बरामद की हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.