diwali horizontal

रथ यात्रा से घबराकर बाबा सीएम को करना पड़ा रोड शो : अखिलेश यादव

0 166

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में निकली ऐतिहासिक समाजवादी विजय रथ यात्रा से घबराकर बाबा मुख्यमंत्री को रोड शो निकालना पड़ा है। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से भीड़ लाई गई,

जबकि समाजवादी रथ यात्रा में लोग खुद चलकर आए, ताकि प्रदेश से भाजपा की सरकार हटा सकें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, अपना घर नहीं ठीक कर सके और दावा दूसरे के घरों को ठीक करने का करते हैं। भाजपा, गोरखपुर में मेट्रो चलाने का दवा कर रही थी। मेट्रो तो नहीं चली, शहर के लोगों को भी नाव से सफर करना पड़ा।

अखिलेश, मंगलवार को खजनी क्षेत्र के माल्हनपार बाजार और चौरीचौरा के ब्रह्मपुर में सहजनवां विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी यशपाल रावत, बांसगांव के डॉ. संजय कुमार, खजनी प्रत्याशी रूपावती और चौरीचौरी प्रत्याशी बृजेश चंद्र लाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता ने इतिहास लिखने का मन बना लिया है। यहां की सभी नौ सीटों पर भाजपा का खाता तक नहीं खुल सकेगा। अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में भी भाजपा सभी जगहों से गायब हो चुकी है। उनके नेता अपनी गाड़ियों और घरों से झंडे निकालने लगे हैं।

भाजपा कहती है कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, मगर इनके नेता सबसे ज्यादा झूठे हैं। सरकार के 11 लाख पद खाली रह गए। पुलिस और फौज में भर्ती नहीं हुई। इस दौरान कानपुर से आए सयुस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बंटी सेंगर, सचिन तांगड़ी, जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, डॉ. मोहसिन खान, रजनीश यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू समेत कई सपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उठक बैठक करें या तेल मालिश, अब जनता माफ करने वाली नहीं

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की सरकार जाती देख, इनके नेता उठक-बैठक कर रहे हैं। मतदाताओं की तेल-मालिश कर रहे, मगर इन सभी कवायदों का कोई फायदा नहीं। जनता माफ करने वाली नहीं है।

भाजपा को पूरी तरह साफ करने का मन बना चुकी है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। सिंचाई का बिल माफ कर दिया जाएगा। अनुदेशकों, टीईटी वालों का समायोजन किया जाएगा। पुलिस और फौज की भर्ती में उम्र आड़े आई तो दिल्ली तक लड़ाई लड़कर उसे भी बढ़ाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.