diwali horizontal

1 जून से लागू होने वाले 5 बड़े बदलाव।

0 87

1 जून से लागू होने वाले 5 बड़े बदलाव।

New Rules:From 1st June मई का महीना खत्म होने को है. 1 जून से बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, गैस सिलेंडर और प्रोविडेंट फंड से जुड़े कई नियम लागू होंगे. इन नियमों का सीधा असर आपकी पॉकेट और जिंदगी पर पड़ेगा. इसलिए जरूरी है कि आपको पहले से ही इन नियमों की जानकारी हो. हम आपको ऐसे 8 बदलावों के बारे में बता रहे हैं:- UIDAI ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की तारीख 14 जून तक बढ़ा दी है. प्रोसेस 1 जून से शुरू किया जा सकता है. आधार कार्ड होल्डर आसानी से अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.

अगर आप ऑफलाइन यानी आधार केंद्र जाकर अपडेट करते हैं, तो आपको हर अपडेट के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा. जून से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए नियम कड़े हो सकते हैं। अगर आपका ऑटो-डेबिट फेल होता है, तो 2% तक पेनल्टी लग सकती है। इसके अलावा यूटिलिटी बिल और फ्यूल जैसी ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज और इंटरनेशनल पेमेंट पर भी एक्स्ट्रा फीस लगने की संभावना है। रिवॉर्ड प्वाइंट्स की स्कीम भी बदली जा सकती है।

3. ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा – नए शुल्क लागू

जून की शुरुआत से एटीएम ट्रांजैक्शन पर नई फीस स्ट्रक्चर लागू हो सकता है। इसका मतलब है कि सीमित फ्री ट्रांजैक्शन के बाद अब ज्यादा रकम निकालने या ज्यादा बार निकालने पर अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

 

4. LPG गैस के दामों में बदलाव – रसोई बजट पर असर

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में 1 जून को भी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है। यह बदलाव सीधे आपके रसोई के बजट को प्रभावित करेगा।

5. FD की ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव – निवेशकों के लिए अलर्ट

 

फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने वालों के लिए 1 जून से ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है। अभी ज्यादातर बैंक 6.5% से 7.5% के बीच ब्याज दे रहे हैं, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ये दरें घट सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.