diwali horizontal

सरहद से समाज तक संस्था ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

0 114

हरदोई : सरहद से समय तक संस्था द्वारा सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अमर जवान स्तंभ पर अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में गश्त के दौरान हिमस्खलन में सेना के 7 जवान शहीद हो गए। सभी शहीद जवानों को संस्था द्वारा पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित कर उन वीरों को नमन किया गया। संस्था के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने कहा कि धन्य है वह मां जिसने ऐसे वीरों को जन्म दिया जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देते हैं। हमें अपने देश और अपने सैनिकों पर गर्व है।

संस्था के सचिव समाजसेवी अंकित सिंह परमार ने कहा, देश का हर एक युवा भारत मां की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।वीर जवानों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, वो धन्य है हम भारत की पवित्र धरती पर जन्मे ये हमारा परम सौभाग्य है।शहीद वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी सचिव समाजसेवी अंकित सिंह परमार,लव कुमार फौजी, आरडी वर्मा फौजी,देवेश अवस्थी,शरद कुमार फौजी,हरिशंकर फौजी, धीरज दीक्षित फौजी, सतीश दीक्षित फौजी, प्रवीण सिंह,राज कुमार फौजी,भोला सिंह परमार, लोकेंद्र सिंह परमार, भीम सिंह परमार, दीपेंद्र सिंह परमार, प्रदुम्न सिंह, अमन कुमार,अकरम सहित डाइट के प्रशिक्षु एवं समस्त देश भक्त मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.