diwali horizontal

ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर और PAN कार्ड तक.1 जुलाई से होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव

0 519

ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर और PAN कार्ड तक.1 जुलाई से होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव; महंगाई की पड़ेगी मार।

1st July New Rules: जून का महीना खत्म होने वाला है और नया महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. 1 जुलाई 2025 से देश भर में ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है।

इन बदलावों में रेलवे टिकट बुकिंग के नियम, एलपीजी सिलेंडर के दाम, पैन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया, बैंकिंग चार्ज और छुट्टियों तक बहुत कुछ शामिल है. इन बदलावों को जानना आपके लिए जरूरी है. तो चलिए जानते हैं…

 

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस कंपनियां घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 जुलाई को सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है. इसका असर हर उस घर पर पड़ेगा जहां सिलेंडर इस्तेमाल होता है.

 

अब अगर आप नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो 1 जुलाई 2025 से आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा. बिना आधार के नया पैन नहीं बनेगा. साथ ही अगर किसी का पैन कार्ड अब तक आधार से लिंक नहीं है, तो उसे 31 दिसंबर 2025 तक लिंक कराना होगा. सरकार ने पाया है कि कुछ लोग टैक्स देने से बचने के लिए फर्जी नामों से पैन कार्ड बनवा रहे हैं. ऐसे मामलों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

 

1 जुलाई से रेलवे ने टिकट बुकिंग और किराये को लेकर भी बदलाव किए हैं. अब एसी और नॉन-एसी दोनों टिकटों की कीमत में मामूली इजाफा किया गया है. नॉन एसी क्लास के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.

 

इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रेन में वेटिंग टिकट की संख्या पर रोक लगाई गई है. हर क्लास में कुल सीटों की संख्या का 25 प्रतिशत से ज्यादा वेटिंग टिकट जारी नहीं होंगे. यानी अगर किसी कोच में 100 सीट हैं, तो वेटिंग टिकट सिर्फ 25 ही मिल सकेंगे. हालांकि, महिला और दिव्यांग यात्रियों को इसमें राहत दी गई है.

 

1 जुलाई से तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा जिनका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा है. इसके अलावा, 15 जुलाई से टिकट बुक करते समय आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP डालना जरूरी होगा. OTP न भरने पर टिकट बुक नहीं हो पाएगा. वहीं, रेल एजेंट अब तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर सकेंगे.

 

जुलाई 2025 में देशभर में बैंकों की 13 छुट्टियां रहेंगी. इनमें हफ्ते के शनिवार-रविवार के साथ अलग-अलग राज्यों में होने वाले लोकल त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले से प्लान कर लें. डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और मोबाइल ऐप्स से लेन-देन होता रहेगा, लेकिन चेक क्लियरेंस, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी सेवाएं देरी से हो सकती हैं.

 

अगर आप ICICI बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो अब संभल जाइए. 1 जुलाई से अगर आप तय लिमिट से ज्यादा बार कैश निकालते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर आपको 23 रुपये देने होंगे. हालांकि नॉन-मेट्रो शहरों में 5 बार और मेट्रो शहरों में 3 बार तक विड्रॉल मुफ्त रहेगी. इसके बाद हर बार पैसा निकालने पर चार्ज लगेगा.

 

HDFC क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों के लिए भी जुलाई से नए चार्ज लागू हो रहे हैं. अगर आप थर्ड पार्टी ऐप जैसे पेटीएम या फोनपे से क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करते हैं, तो अब उस पर 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. इसके अलावा, यूटिलिटी बिल जैसे बिजली या पानी का बिल)अगर HDFC क्रेडिट कार्ड से चुकाते हैं, तो उस पर भी अलग से चार्ज लगेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.