diwali horizontal

अमेठी में फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 

0 162
अमेठी : सूबे के जनपद अमेठी में  फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित जिले के सभी पुलिस कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसी क्रम में कोरोना काल में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने वाले मुसाफिरखाना में कार्यरत फायर स्टेशन प्रभारी जैनुल आबदीन सहित समस्त स्टाफ में कोविड वैक्सीन लगवाई। प्रभारी जैनुल आबदीन ने बताया कि आज हमारे देश में लोगों के अंदर वैक्सीन को लेकर कई प्रकार के प्रश्न खड़े हो रहे हैं। कई लोग इसको लगवाने से कतरा रहे हैं। मैं देश के सभी नागरिकों से बढ़चढ़कर कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करूंगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.