
लखनऊ : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने अभियुक्त राजेश पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ निवासी ग्राम मऊ मोहनलालगंज, मोहम्मद तौफीक पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद नसीम निवासी ग्राम मऊ, असगर पुत्र स्वर्गीय बरकतुल्लाह निवासी ग्राम मऊ को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने 5280 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।