diwali horizontal

गणेश विसर्जन बड़ी धूमधाम से किया गया

0 100

पत्रकार विशाल कश्यप ने परिवार के साथ मानकमऊ घाट पर मूर्ति को विसर्जित किया

सहारनपुर : भूतेश्वर मन्दिर रोड़ स्थित वरिष्ठ पत्रकार विशाल कश्यप के घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी, सप्ताह भर घर पर गणेश उत्सव मनाया गया, जिसके बाद रविवार को धूमधाम से भगवान की विदाई की गई, विदाई से पूर्व सुबह पूजा व प्रसाद का भोग लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पहुँचकर माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया, शोभायात्रा का शुभारम्भ विशाल कश्यप के घर से हुआ, जिसके बाद भूतेश्वर मन्दिर से मंडी समिति रोड़ होते हुए अम्बाला रोड़ से शोभायात्रा मानकमऊ घाट पर पहुँची, शोभायात्रा में भगवान गणेश  के स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गयी, ढोल नगाडा़ें की थाप पर श्रद्धालुओं ने सुन्दर नृत्य किया, इस दौरान भगवान पर पुष्प अर्पित कर भक्तों ने रंग गुलाल की जम कर होली खेली, शोभायात्रा में  सैकड़ो भक्त मौजूद रहे, मूर्ति विसर्जन मानकमऊ घाट पर सम्पन्न हुआ, विसर्जन कार्यक्रम के साथ घर पर भण्डारे का आयोजन भी किया गया था, आयोजक मण्डल में विनय कश्यप, मोनी कश्यप, समस्त परिवार एव माँ भवानी सेवा संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य आदि भक्त शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.