
लखनऊ में गैंगवार-मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या एक घायल-पूर्व विधायक हत्याकांड का था गवाह
गैंगवार-बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या एक घायल
लखनऊ : लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कल ही थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति गोली मारकर हत्या कर दी तो आज एक बार फिर विभूति खंड थाना क्षेत्र के कटौछा चौराहे पर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 2 लोगों को गोली मार दी है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक की मौके पर मौत हो गई है साथ ही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको लोहिया हॉस्पिटल इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया है। सूत्रों की मानें तो यह गैंगवार है क्योंकि बदमाशों ने जिस को गोली मारी है और जिसकी मौत हुई है उसका नाम अजीत सिंह बताया जा रहा है। जो कि मऊ जिले का रहने वाला है साथ ही साथ वह मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। गोली मारने वाले बदमाशों की संख्या पुलिस द्वारा 3 बताई जा रही है जो कि मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जिस समय बदमाशों ने गोली कांड को अंजाम दिया उस समय मृतक अजीत सिंह और उसके साथियों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई थी।

विभूति खंड में गैंगवार के दौरान मऊ के मोहम्मदाबाद से ब्लाक प्रमुख के पति अजीत सिंह की आज देर शाम जहां बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी तो वही उनके साथ एक साथी भी घायल हो गया। मौके पर एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो भी पुलिस को खड़ी मिली है। मुख्तार अंसारी के गुर्गे अजीत सिंह और बदमाशों मे छिड़े इस गैंगवार की खबर जैसे ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को हुई तो वह दल बदल के साथ मौके वारदात पर पहुंच गए। साथ ही आसपास लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस द्वारा खंगाला जाने लगा ताकि अपराधियों का कोई सुराग मिल पाए। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मृतक अजीत सिंह मऊ जिले से जिला बदर किया गया था। जिसके बाद आज उसके लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वह मुख्तार अंसारी का खास आदमी था।

विभूति खंड में अचानक ताबडतोड हुई फायरिंग से पूरे इलाके में जहां हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई तो वहीं दूसरी तरफ आनन-फानन में गोली लगने के कारण घायल हुए दोनों व्यक्तियों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर अजित सिंह ने तो दम तोड़ दिया लेकिन उनके दूसरे साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि मृतक की आजमगढ़ के बाहुबली से पुरानी रंजिश चली आ रही है।

जिसके चलते हत्या की सुई आजमगढ़ की तरफ झुकती हुई दिखाई दे रही है। मऊ जिले से जिला बदर किया गया मृतक राजधानी लखनऊ में रह रहा था। जहां पर आज मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसकी हत्या कर दी इस हत्या को एक बार फिर गैंगवार की शक्ल में देखा जा रहा है और पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन करती हुई भी नजर आ रही है।

यही नहीं बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी और मृतक अजीत सिंह पूर्व विधायक सिप्पू सिंह हत्याकांड में गवाह भी था। वर्तमान में अजीत सिंह और आरोपी कुण्टू सिंह के बीच चल रही थी गवाही ना देने को लेकर रंजिश। लेकिन कभी कुण्टू सिंह के करीबी रहे अजीत सिंह की विधायक सिप्पू की हत्या के बाद दुश्मनी हो गई थी। पुलिस कमिश्नर के ठाकुर ने बताया कि मृतक के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे चल रहे थे। जिसमें 5 से अधिक मुकदमे हत्या जैसे संगीन अपराध के थे। यही नहीं 31 जनवरी 2020 को मजिस्ट्रेट द्वारा मृतक को मऊ जिले से जिला बदर किया गया था। इस गोलीकांड में बताया गया है कि जहां एक तरफ अजीत सिंह और उसके साथी मोहर को गोली लगी है तो वहीं से गुजरने वाला एक व्यक्ति को भी गोली लगने से घायल हुआ है।